अक्षय कुमार ने पुलवामा में शहीद हुए सिपाहियों को दी श्रद्धांजलि, सामने आया ऐसा ट्वीट!
आज लोग दुनिया भर में वेलेंटाइन डे मना रहे हैं लेकिन भारत के लिए आज का दिन किसी बुरी याद के लिए भी खास है। दरअसल आज ही के 2019 में पुलवाला हमला हुआ था। इस मौके पर लोग शदीहों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस वक्त एक ट्वीट सुपरस्टार अक्षय कुमार का भी सामने आया है जिसको फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर हमारे उन बहादुर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी,
जिन्होंने तीन साल पहले पुलवामा में आज ही के दिन अपनी जान गंवाई थी। इस सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक में 40 भारतीय बहादुर शहीद हुए थे।

पूरा देश काफी सदमें में था और आज भी लोग उसको भुला नहीं पाए हैं। सूर्यवंशी स्टार ने लिखा, ''पुलवामा में आज के दिन जान गंवाने वाले हमारे सभी वीर जवानों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

अक्षय कुमार ने लिखा
हम उनके और उनके परिवारों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे #PulwamaAttack'' इसके बाद से फैंस उनको पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैँ। इस घटना की बात करें तो ये 14 फरवरी, 2019 को हुई थी और इसको पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी समूह के द्वारा अंजाम दिया गया था।

40 कर्मियों की मौत
इस दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में CRPF के काफिले पर हमला किया था। इस घटना में 40 कर्मियों की मौत हो गई थी।

भयानक मंजर था
ये काफी भयानक मंजर था और लोग वेलेंटाइन डे को भूलकर शहीदों की शहादत का शोक मना रहे हैं। हर साल इस दिन को याद किया जाता है और शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

बड़े मियां छोटे मियां
सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर सोशल मीडिया पर कई मामलों को लेकर पोस्ट करते हैं। वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार पृथ्वीराज, रामसेतु, बच्चन पांडे, गोरखा और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैँ।

ऐलान किया गया
हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े मियां छोटे मियां का ऐलान किया गया है और इसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

अतरंगी रे
उनका कहना है कि अक्षय कुमार और टाइगर की ये जोड़ी काफी कमाल की साबित होने वाली है। आखिरी बार उनको फिल्म अतरंगी रे में देखा गया था और उन्होने गेस्ट रोल किया था।


Click it and Unblock the Notifications