TRAILER: अक्षय कुमार को दिल से सलाम.. सुपरहीरो है ये 'पैडमैन'.. जबरदस्त
अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'पैडमैन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह फिल्म अपने आप में एक मुहिम है। भारत जैसे देश में जहां माहवारी का नाम भी लोग दबी जुबान में लेते हैं.. वहां एक सुपरस्टार को पैड का इस्तेमाल करते देखना बड़ी बात है।
फिल्म का तो नहीं कह सकते.. लेकिन ट्रेलर से ही अक्षय कुमार ने दिल जीत लिया है। खासकर भारत की महिलाओं का। माहवारी कोई बीमारी नहीं.. ना ही कोई अशुद्ध चीज.. बल्कि यह स्वास्थ्य संबंधी है.. और फिल्म में इस बात को काफी शानदार तरीके दिखाया गया है।
ट्रेलर से ही साफ है राधिका आप्टे और सोनम कपूर के साथ अक्षय कुमार की कैमिस्ट्री काफी तगड़ी है। पैडमैन की पत्नी बनीं राधिका और सोशल वर्कर बनीं सोनम अपने किरदारों में दमदार हैं।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-
padman trailer akshay kumar sonam kapoor radhika apte पैडमैन ट्रेलर अक्षय कुमार राधिका आप्टे सोनम कपूर


Click it and Unblock the Notifications