'पैडमैन' की शानदार शुरुआत- BOX OFFICE पर बंपर ओपनिंग, धमाकेदार!
Recommended Video

आखिरकार अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म पैडमैन अब रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को लंबे समय से अक्षय कुमार की इस फिल्म का इंतजार था। लेकिन इस बार वजह अक्षय कुमार नहीं.. बल्कि फिल्म का कंटेंट है।
ऋतिक रोशन की फिल्म में.. ये शानदार एक्टर होंगे विलेन.. FINAL
फिल्म पैडमैन महिलाओं की माहवारी और सैनेटरी पैड्स की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं पर आधारित है। आर बाल्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म रियल लाइफ पैडमैन आर मुरुगुनत्थम की जीवन से प्रेरित है, जिन्होंने सभी विरोधों का सामना करते हुए सबसे सस्ते सैनेटरी पैड्स बनाए।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म को 40 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी मिली है। यह शानदार है। इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म आराम से 14-15 करोड़ तक की ओपनिंग कमाई कर सकती है।
वहीं, शाम के शोज में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। जबकि वीकेंड पर फिल्म जमकर कमाई करेगी। खास बात है कि पैडमैन सिर्फ 20 करोड़ के छोटे बजट पर बनी फिल्म है। लिहाजा, फिल्म दो दिनों में ही सुपरहिट हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications