BREAKING: अक्षय कुमार की 'पैडमैन' हुई पोस्टपोंड.. यहां जानें नई रिलीज डेट
Recommended Video

कभी पद्मावत पोस्टपोंड, तो कभी अय्यारी.. और अब अक्षय कुमार की पैडमैन। जी हां, अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म पैडमैन पोस्टपोंड हो चुकी है। फिल्म अब 9 फरवरी को देशभर में रिलीज होगी।
ओवरसीज में धमाका.. टाईगर जिंदा है को पीछे करेगी ये फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो पद्मावत के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अक्षय कुमार से खास मुलाकात की। जहां उन्होंने कंट्रोवर्सी की वजह से पद्मावत को होने वाले नुकसान को सामने रखा। भंसाली नहीं चाहते थे कि पैडमैन से क्लैश की वजह से भी फिल्म नुकसान पहुंचे.. लिहाजा, उन्होंने अक्षय से फिल्म आगे बढ़ाने की गुजारिश की।

लिहाजा, अक्षय कुमार ने संजय लीला भंसाली का सम्मान करते हुए अपनी फिल्म की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी है। अब फिल्म 9 फरवरी को अय्यारी और सोनू के टीटू की स्वीटी के साथ क्लैश होगी।
ट्रेड पंडितों की मानें तो यह दोनों ही फिल्मों के लिए सही निर्णय है। खासकर पद्मावत के पास अब 4 दिन लंबा वीकेंड होगा.. जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर मिलेगा। वहीं, पैडमैन को भी बड़ी फिल्म से क्लैश काफी नुकसान पहुंचा सकता था।


Click it and Unblock the Notifications