BOX OFFICE के लिए नहीं है.. अक्षय कुमार की ये फिल्म!
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन से ट्विंकल खन्ना प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। लेकिन उनका साफ कहना है कि वह ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिए नहीं बना रही हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' से ट्विंकल खन्ना प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। यूं तो अक्षय कुमार के होने से साफ है कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। लेकिन ट्विंकल खन्ना की मानें तो उन्होंने ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिए नहीं बनाया है।
6 सुपरस्टार्स ने किया REJECT.. फिर इस फिल्म से जुड़े अक्षय कुमार!
ट्विंकल खन्ना का कहना है कि उन्होंने ये फिल्म सामाजिक प्रभाव के लिए बनाया है। आज भी हमारे समाज में मर्द या औरत सैनेटरी पैड्स या पीरियड्स पर बात करने से कतराती है। इस फिल्म से ट्विंकल समाज का यह आइना तोड़ना चाहती हैं।

ट्विंकल ने कहा कि मैं चाहती हूं कि लोग ये फिल्म देंखे और इस मुद्दे को समझें। मुझे उम्मीद है कि इसके बाद सैनेटरी पैड्स को टैक्स फ्री कर दिया जाएगा। आखिर वह जरूरत की चीज़ है, ना कि ऐशोअराम की।
बता दें, पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिदंगी पर आधारित है। अरुणाचलम ने देश को सैनेटरी नैपकिन बनाने का सबसे सस्ता साधन ढूढ़ निकाला था। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे हैं।
यहां जानें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications