हेरा फेरी 3 के बाद Baby 2 से भी बाहर हुए Akshay Kumar? इस फिल्म क्रिटिक ने किया ऐलान!

सुपरस्टार अक्षय कुमार की कुछ फिल्मों के सीक्वल बन रहे हैं और ज्यादातर ऐसा हो रहा है कि उनमें खुद अक्षय कुमार नहीं हैं। इसके कई कारण बताए जा रहे हैं और कुछ मेकर्स ने फीस को लेकर भी बातें कही हैं, ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रहीं हैं। लेकिन इस वक्त उनकी धमाकेदार फिल्म बेबी को लेकर खबर आ रही है कि इसका पार्ट 2 बनने जा रहा है लेकिन इसमें भी अक्षय कुमार नहीं होंगे।
जी हां, फिल्म क्रिटिक केआरके (Kamaal R Khan) ने इसको लेकर एक बड़ा ऐलान किया है ये बात कही है। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा था,
''मेरे सूत्रों के अनुसार निर्देशक नीरज पांडे जल्द ही बेबी2 की घोषणा करने वाले हैं और उस फिल्म में भी अक्षय कुमार नहीं हैं।'' इस ट्वीट के बाद लगातार सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के फैंस रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है
''केआरके भाई आपके प्रोड्यूसर्स, कार्तिक आर्यन को अक्षय कुमार से से रिप्लेस कर रहे हैं और उनका काम भी चल रहा है, लेकिन हेरा फेरी 3 और बेबी 2 से एके के बिना इमेजिन करना मुश्किल है। दोनो मूवीज में तो एके को ही लेना चाहिए कोई दसरा उन रोल्स में फिट नहीं करना चाहिए।''

हेराफेरी 3 और भूल भुलैया 2
सभी जानके हैं कि फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार को रिप्लेस किया था और कुछ समय पहले परेश रावल ने ये कंफर्म किया था कि हेरा फेरी 3 बन रही है और इस फिल्म में भी अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन नजर आने वाले है।

कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन लगातार कई धमाकेदार फिल्में दे चुके हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त में वो बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे होने वाले हैं।

वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार इस वक्त कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इस लिस्ट में गोरखा, सोररई पोतरू रीमेक और सेल्फी जैसी फिल्में शामिल हैं। 2022 के बाद साल 2023 में अक्षय कुमार अपने अंदाज में ही धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं।

रामसेतु
आखिरी बार उनको फिल्म रामसेतु में देखा गया था लेकिन फिल्म उतना खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। हालांकि उनका अभिनय काफी पसंद आया था।


Click it and Unblock the Notifications











