बिग बजट बॉयोपिक फिल्म.. अक्षय कुमार ने किया REJECT.. फाइनल!
कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार के पास फिलहाल फिल्मों की लाइन लगी है। उनकी आने वाली बॉयोपिक फिल्म 'मुगल' भी चर्चित रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार म्यूजिक दुनिया के मुगल गुलशन कुमार की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।
2018 दिवाली धमाका.. चार सुपरस्टार्स के साथ.. ताबड़तोड़ तैयारी!
लेकिन बता दें, ताजा खबरों के अनुसार अक्षय कुमार ने इस फिल्म से हाथ पीछे खींच लिये हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और जल्द ही शूटिंग भी शुरु होने वाली थी। लेकिन बात है कि अक्षय फिल्म की स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं हैं.. और कुछ बदलाव चाहते हैं।

वहीं, फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर स्क्रिप्ट में बदलाव के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि.. क्या फिल्म के निर्माता अक्षय को राजी करते हैं.. या उन्हें रिप्लेस करते हैं.. या फिल्म हो जाएगी डिब्बाबंद।
बहरहाल, यहां जानें आज तक अक्षय कुमार ने किन फिल्मों को किया है रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications