बीवी रोज़ ताना मारती है....एक भी अवार्ड नहीं जीतते - अक्षय कुमार!
अक्षय कुमार शानदार और दिलचस्प आदमी हैं इसमें तो कोई दो राय है नहीं लेकिन उनकी चुटकी और तानों का भी कोई जवाब नहीं होता। हाल ही में अक्षय एक इवेंट में पहुंचे थे और अपने नेशनल अवार्ड जीतने पर बात की।
लेकिन ये बात थी बड़ी मज़ेदार। अक्षय ने बताया कि ट्विंकल की मम्मी डिंपल कपाड़िया और पापा राजेश खन्ना दोनों ही कई अवार्ड्स जीत चुके हैं तो वो मुझे रोज़ ताना मारती थी कि तुमने एक भी नहीं जीता।

लेकिन अक्षय ने बताया कि जब से नेशनल अवार्ड जीता है तब से बीवी शांत हो गई है। गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे मज़ेदार कपल में से एक है। उनकी चुटकुलों की टाइमिंग भी उतनी ही शानदार है जितना कि उनका रोमांस।
अक्षय कुमार हर लिहाज़ से एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं। और उनकी तस्वीरें देखकर कोई भी वाकई कहेगा कि परिवार और काम के बीच सामंजस्य बिठाना इसे कहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications