#BangOn: "सुपरस्टार भले ही नहीं हूं...पर बिल्कुल हटके बेहतरीन एक्टर हूं" - अक्षय
अक्षय कुमार इतना बिंदास और खुलकर बोलते हैं कि आप उनके फैन हो जाएंगे। हाल ही में उन्होंने खुलकर बात की है अपनी स्टारडम पर और अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म हाउसफुल 3 पर।
फिल्म को क्रिटिक्स बुरी तरह लताड़ रहे हैं लेकिन अक्षय खुश हैं कि दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही हैं। क्योंकि वो केवल फैन्स के लिए काम करते हैं।
[#FilmReview: हाउसफुल 3, एक 5 स्टार अक्षय की फिल्म]
क्रिटिक्स का तो काम ही है कुछ ना कुछ कहेंगे। हालांकि कुछ दिनों पहले ही अक्षय ने भी कपिल के शो पर कहा था कि ये फिल्म उनकी पूरी इज़्जत मिट्टी में मिला देगी।
अब जब फिल्म को बखूबी प्यार मिल रहा है तो अक्षय काफी खुश हैं। हाउसफुल 3 के बाद अब वो रूस्तम के प्रमोशन पर जुट जाएंगे। लेकिन उसके पहले फैमिली के साथ हॉलीडे पर भी जाएंगे।
अपनी स्टारडम के बारे में भी अक्षय ने खुलकर बात की है और साफ साफ बताया है कि क्यों वो फैन्स के फेवरिट हैं और क्यों उन्हें सुपरस्टार से बेहतर एक्टर बनना पसंद है। जानिए अक्षय के #BindaasBol -


Click it and Unblock the Notifications