मैं अपने करियर में पहली बार किसी के साथ क्लैश थोड़ी कर रहा हूं - सलमान से ईद क्लैश पर बोले अक्षय
अक्षय कुमार आजकल अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी को प्रमोट कर रहे हैं लेकिन अब उनकी अगली फिल्म लक्ष्मी बम पर बात होना शुरू हो चुकी है। फिल्म ईद 2020 पर रिलीज़ हो रही है और सलमान खान की प्रभुदेवा फिल्म राधे के साथ क्लैश हो रही है।
इस क्लैश पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा ये ये मेरे करियर का पहला क्लैश है और ना ही आखिरी। अब दो बड़ी फिल्में हैं इसलिए शोर ज़्यादा हो रहा है।

अक्षय कुमार ने सलमान खान की फिल्म से भिड़ने पर खुलकर बात करते हुए कहा कि हर साल और ज़्यादा फिल्में बन रही हैं। इसलिए अब सोलो रिलीज़ मिलना मुश्किल है। फिल्में तो क्लैश होंगी ही।
गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान, अक्षय कुमार से मिलने पहुंचे थे और माना जा रहा था कि ये मुलाकात दोनों की फिल्मों के आने वाले ईद क्लैश को लेकर है। लेकिन अब अक्षय ने साफ कर दिया है कि क्लैश तो होकर रहेगा।
वैसे यहां देखिए अक्षय कुमार का क्लैश स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications
