"ईद से दीवाली सब BOOKED हैं, मैं ऐसे ही कमा लेता हूं!"
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार एक ऐसे इकलौते एक्टर हैं जिनसे सब प्यार करते हैं और जिनकी सब रिस्पेक्ट करते हैं। और इसका कारण है कि [अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर साल में 4 बार धमाल] कर के निकल जाते हैं। बिना किसी लड़ाई झगड़े के, बिना किसी गिले शिकवे के। वो फिल्म बनाते हैं, रिलीज़ करते हैं और कमाते हैं।
और इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म कब आ रही है। अक्षय कुमार ने हाल ही में एयरलिफ्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसे ही खुलकर बात की और उनकी बातों में इतना लॉजिक था कि पूछिए मत। हम उनके और भी बड़े फैन हो गए। अक्षय कुमार से पूछा गया कि वो ईद या दीवाली या किसी बड़े त्योहार पर फिल्म रिलीज़ क्यों नहीं करते हैं।
वैसे भी इन त्योहारों पर रिलीज़ हुई फिल्में काफी अच्छी कमाई कर लेती हैं। प्रेम रतन धन पायो तो रिलीज़ से पहले ही ब्लॉकबस्टर थी।लेकिन अक्षय कुमार ने अपने लिए कोई ऐसी तारीख नहीं फिक्स की है, देखा जाए तो वो नेशनल फेस्टिवल जैसे 26 जनवरी, 15 अगस्त या 2 अक्टूबर के आस पास आते हैं।
इस पर अक्षय कुमार का जवाब शानदार था। पहले भी उन्होंने जो भी बोला है दो टूक बोला है -


Click it and Unblock the Notifications













