CLEAR HAI: मेरी फिल्म बंद नहीं हुई है....सलमान करेंगे कि नहीं पता नहीं - अक्षय कुमार
बॉलीवुड का एक एक फैन इस खबर को सुनकर बहुत खुश हो गया था कि अक्षय कुमार और सलमान खान एक साथ आ रहे हैं एकदम हटके अंदाज़ में। अक्षय एक धमाकेदार फिल्म के हीरो होंगे और उसे प्रोड्यूस सलमान खान करेंगे। फिर पता चला कि ये फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर बन रही है।
इसी विषय पर अजय देवगन भी सन्स ऑफ सरदार बना रहे थे और उन्होंने सलमान खान को ये मेसेज दे दिया। बस फिर खबरें थीं कि सलमान ने प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए हैं और फिल्म डिब्बाबंद हो गई है।

Recommended Video

अब टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने वापस इस फिल्म पर बात करते हुए कहा कि फिल्म डिब्बाबंद नहीं हुई है। फिल्म पर अपनी गति से काम चल रहा है।
हालांकि अक्षय ने अब ये कहकर सबको चौंका दिया है कि फिल्म को सलमान खान प्रोड्यूस करेंगे या नहीं करेंगे, ये उन्हें नहीं पता।
वैसे आपको याद दिलाते हैं वो फिल्में जो अनाउंस होती हैं पर बनती नहीं है -


Click it and Unblock the Notifications











