बाहुबली ने हिम्मत दे दी है...देखिए मेरी फिल्म क्या क्या करती है - अक्षय कुमार
अक्षय कुमार स्टारर 2.0 अगले साल रिलीज़ हो रही है लेकिन अक्षय कुमार ने फिल्म के बारे में बात करना शुरू कर दिया है। और अब अक्षय ने बाहुबली 2 से फिल्म की तुलना की है लेकिन शानदार तरीके से।
अक्षय कुमार स्टारर रोबोट सीक्वल रिलीज़ अगले साल रिलीज़ हो रही है लेकिन फिल्म पर चर्चा काफी समय से चल रही है। खासतौर से अक्षय फैन्स को फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है क्योंकि अक्षय कुमार 16 साल बाद निगेटिव किरदार निभा रहे हैं।
अक्षय कुमार का पहला लुक सबको डरा चुका है। और फिल्म में अक्षय कुमार धमाकेदार विलेन बनकर इन स्टार्स को ज़बर्दस्त टक्कर देंगे। फिल्म रजनीकांत की फिल्म रोबोट का सीक्वल है।

और अब अक्षय कुमार ने फिल्म और बाहुबली 2 से तुलना पर बात की है। दरअसल, बाहुबली 2 और रजनीकांत की 2.0 की काफी समय से तुलना की जा रही है।
दोनों ही फिल्में साउथ की शानदार फिल्में हैं। दोनों में ही साउथ के सुपरस्टार्स हैं और दोनों ही फिल्में सीक्वल हैं। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही फिल्में शानदार वीएफएक्स पर टिकी हुई हैं।
इस पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि बाहुबली ने साबित कर दिया है कि हम तकनीकी रूप से बहुत आगे जा चुकी हैं और वर्ल्ड क्लास वीएफएक्स के साथ काम कर सकते हैं।
बाहुबली ने हमें हिम्मत और कॉन्फिडेंस दे दिया है ऐसी फिल्में बनाने का। और तकनीकों को इस्तेमाल करने का। अब देखना है कि 2.0 किस किस तरह के रिकॉर्ड सेट करती है।
वैसे अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी शानदार रहा है -


Click it and Unblock the Notifications











