रात में बिस्तर गीला कर देती हैं ट्विंकल खन्ना.. अक्षय कुमार ने खोला बेडरूम सीक्रेट, सुनकर छूट गई लोगों की हंसी
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहलाए जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार यूं तो आए दिनों चर्चाओं में बने ही रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी अपने अपकमिंग शो की वजह से, लेकिन फिलहाल तो अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी के बारे में एक ऐसा राज बताया जिसे सुन सब हैरान रहा गए हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्या कहा अक्षय ने अपनी पत्नी के बारे में जिसकी वजह से उनकी चर्चा और भी बढ़ गई है।

अक्षय कुमार अपनी जबरदस्त एक्शन और धमाकेदार कॉमेडी के लिए मशहूर है उनकी फैन फॉलोइंग किसी से छुपाए नहीं छुपी है। अक्षय कुमार जल्द ही सोनी चैनल पर अपने नए शो के साथ दिखने वाले हैं। अक्षय के इस नए शो का नाम है 'व्हील ऑफ़ फार्च्यून' सोनी चैनल ने इस अपकमिंग शो के कई प्रोमों भी जारी किए हैं। जिसमें से एक प्रोमो में सेलिब्रिटी गेस्ट जेनेलिया डिसूज़ा, रितेश देशमुख , तुषार कपूर, साजिद खान और श्रेयस तलपड़े गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं प्रोमो में देखा जा सकता है गेम के दौरान अक्षय रितेश से कहते हुए नजर आते हैं कि 'ये सोनी को लूट के जाएगा आज' क्योंकि रितेश और जनेलिया खूब सारे रुपये जीत रहे होते है। वहीं आगे अक्षय रितेश और जनेलिया से पूछते है कि दोनों को एक दूसरे के साथ कितने सालों से हैं। इस पर रितेश अक्षय को जवाब देते हुए कहते हैं कि 10 साल डेटिंग और 14 साल शादी के तो कुल मिलकर 24 साल हो गए हैं। आगे जब अक्षय रितेश से पूछते हैं कि जब जनेलिया नाराज होती है तो सॉरी बोलना सीखो थोड़ा। इसका जवाब जनेलिया देती हुई नजर आईं वह तो सॉरी देशमुख है। रितेश कहते हैं कि जनेलिया गुस्सा होती हैं तो वह तुरंत ही सॉरी कह देते हैं।
बता दें अक्षय कुमार ने बातों-बातों में अपना भी दुःख साझा किया। अक्षय बोलते हुए नजर आए मेरी बीवी अगर गुस्सा है तो उसका बताने का तरीका बड़ा ही यूनिक है। मेरी बीवी मुझसे गुस्सा है यह बात मुझे तब पता चलती है जब मैं सोने जाता हूं। मुझे पता चलता है कि मेरा बिस्तर साइड से पूरा गीला है। टविंकल मेरे से गुस्सा होने पर बिस्तर पर पानी डाल देती हैं। इस बात पर रितेश बड़ी जोर से हंसने लगते हैं और कहते है 'आई लव टीना' वहीं इस शो के बारे में बताए तो यह शो सबसे पॉपुलर गेम शो है। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को व्हील घुमाकर पजल्स सॉल्व करनी होती है। वहीं इस गेम शो में इनाम की राशि 1 रुपये से लेकर 1 करोड़ तक मिलते है इस में कई गिफ्ट हैम्पर्स भी शामिल है यह शो 27 जनवरी से शुरू होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











