..................... Akshay Kumar open letter to Oscar and Filmfare - Hindi Filmibeat

PROUD: जो अक्षय कुमार ने किया.. शायद ही किसी स्टार ने सोचा होगा!

[बॉलीवुड न्यूज] अक्षय कुमार ने ऑस्कर और फिल्मफेयर एवार्ड्स को एक ओपन लेटर लिखा है, जहां उन्होंने स्टंटमैन के काबिलियत और उनकी मेहनत को बताते हुए उन्हें नजरअंदाज करने पर दुख जताया है। अपने एक करीबी स्टंटमैन मित्र के गुजरने पर अक्षय कुमार ने यह लेटर लिखा है।

अपनी हर फिल्म में एक्शन के लिए वाहवाही पाने वाले स्टार अक्षय कुमार ने लिखा है कि कोई भी इन स्टंटमैन्स की जीतोड़ मेहनत को तवज्जो नहीं देता। फिल्मों में एक एक्शन सीन के लिए ये कितनी मेहनत करते हैं, यह शायद ही कोई जानता हो।

POSTER: अक्षय कुमार की फिल्म 'रूस्तम'.. पहला पोस्टर ही सुपर- धमाकेदार

अक्षय कुमार ने अपने लेटर में लिखा कि फिल्मों में काम करने वाले स्टंटमैन को भी इनकी अतुल्य काबिलियत के लिए ऑस्कर और फिल्मफेयर जैसे पुरस्कार मिलने चाहिए। इन्हें भी दुनियाभर में वही पहचान मिलनी चाहिए, जो एक एक्टर और फिल्म से जुड़े दूसरे नामों को मिलती है।

इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने यह भी कहा- मैं जानता हूं आपके काम के लिए सिर्फ एवार्ड मिलना ही काफी नहीं.. लेकिन यह एक नई शुरुआत हो सकती है। मैं स्टंट कम्यूनिटी का शुक्रिया अदा करता हूं..

हम्म.. कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार ने इस लेटर के जरीए काफी अहम मुद्दे को उठाया है। उम्मीद करते हैं कि कम से कम बॉलीवुड एवार्ड्स इस पर कोई कदम उठाए।

यहां देखते हैं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X