हिंदू देवताओं पर तेल और दूध चढ़ाने को लेकर अक्षय कुमार ने कही थी ऐसी बात? अब हो रहा है बवाल!

सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त कई फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा हैं लेकिन उनकी फिल्में चल नहीं रही हैं। इस वक्त कहा जा रहा है कि वो अपनी फिल्में चुनते वक्त अलग ही चीजें देखते हैं। जैसी फिल्में उन्होने बीते कुछ सालों में की हैं उनको देखकर लोग उनको हिंदू विचारधारा का मानने लगे थे।
यही नहीं, वो कई बार एक पार्टी के समर्थन को लेकर ट्रोल भी किए जाते हैँ। लेकिन इस वक्त उनका एक बयान काफी चर्चा में है जो कि उन्होने हिंदू देवी देवताओँ को लेकर दिया था। जी हां, रामसेतु स्टार अक्षय कुमार ने कहा था,
"आप भगवान पर इतना तेल और दूध क्यों बर्बाद कर रहे हैं? यह कहां लिखा है कि भगवान कहते हैं, 'मुझे दूध देना और हनुमान कह रहे हैं मेरे को तेल डाल।' मुझे समझ नहीं आता कि लोग इतना बर्बाद क्यों कर रहे हैं। साथ ही हम कहते हैं कि किसान कम भोजन और पैसे के कारण मर रहे हैं, इसलिए इसके बदले उन्हें दे दो ''मैं मंदिरों में जाता हूं और वहां बहुत बर्बादी होती है।''
जी हां, ये शब्द अक्षय कुमार के हैं और उन्होने कई साल पहले कहा था। अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। अक्षय कुमार इसके अलावा अपनी नागरिकता को लेकर भी ट्रोल किए जाते हैं।
बता दें कि अक्षय कुमार राष्ट्रवाद पर काफी फिल्में कर चुके हैं और बीच में दो देशभक्ति की ज्यादातर फिल्मों में वो नजर आए थे। इसपर लोगों ने उनको ट्रोल किया था। गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने कनाडा की नागरिकता ले रखी है और इसके चलते लोग उनको खरी खोटी सुनाते रहते हैं।
वर्कफ्रंट पर वो फिल्म ओह माय गॉड 2 को लेकर चर्चा में हैं और इसमें वो भगवान शिव के गेटअप में वायरल हो रहे हैँ। हालांकि फिल्म की कहानी क्या है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। OMG पहले वाली जब रिलीज हुई थी तो उसमें लीड रोल में परेश रावल थे लेकिन अक्षय कुमार ने भगवान का रोल किया था।


Click it and Unblock the Notifications