अक्षय कुमार: मेरे पास इतने पैसे नहीं थे कि एक्टिंग सीखने की किताब खरीद सकूं
आज अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक है और उनके नाम से ही फिल्में चल जाती है। अक्षय कुमार के पीछे वैसे तो काफी सारी कहानियां है जो कि आपकी हिम्मत बढ़ाने के लिए काफी है। ऐसी ही एक कहानी है जिसमें अक्षय कुमार का कहना है कि वो एक एक्टिंग की किताब खरीदना चाह रहे थे और उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो उस किताब को खरीद सकें। अक्षय कुमार बताते है कि उस किताब में लिखा था कि एक्टिंग कैसे सीखें जिसको वो खरीद नहीं पाए थे।
बता दे कि एक इंटरव्युव के दौरान उनसे पूछा गया था कि आप इस साल सबसे ज्यादा कमाने वाले अभिनेताओं में शामिल है तो इस बात का जवाब देने मे अक्षय कुमार ने सबको इस सच्ची कहानी के बारे में बताया था..

बता दें कि आज अक्षय कुमार को इस इंडस्ट्री में 28 साल पूरे हो चुके है और इस बार तो कमाई के मामले में उन्होने बॉलीवुड और कमाई के सुल्तान सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है।
बता दें कि अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1990 में फिल्म सौगंध से की थी जो कि काफी बड़ी हिट थी और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी।
इस फिल्म गोल्ड को लेकर चर्चा में चल रहे अक्षय कुमार काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है और फिल्म की प्रमोशन कर रहे है। बता दें कि फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है..
इस फिल्म में उनके साथ टीवी से बॉलीवुड में आई अभिनेत्री मौनी रॉय नजर आने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार.. कोच तपनदास की भूमिका में नजर आने वाले है और उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ भारत के लिए गोल्ड लाना होता है।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है। हालांकि अक्षय की गोल्ड की टक्कर जॉन अब्राहम की सत्य मेव जयते से हो रही है और देखना ये है कि दोनो फिल्में किस कदर फैंस को अपनी तरफ आकर्षित करती है।


Click it and Unblock the Notifications
