एक फिल्म में एक साथ 5 हीरो काम करने के लिए कभी तैयार नहीं होंगे- अक्षय कुमार

2.0 के बाद अक्षय कुमार फिल्म मिशन मंगल की शूटिंग में लग जाएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ 5 एक्ट्रेस दिखेंगी। मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी और नित्या मेनन मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है। बता दें, अक्षय इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

2.0 प्रमोशन के दौरान हुए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा, यह फिल्म फिल्म पूरी तरह से पांचों एक्ट्रेस पर आधारित है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा। मुझे बेहद खुशी है कि पांचों एक्ट्रेस ने फिल्म की स्क्रिप्ट को पसंद किया और एक साथ काम करने को राजी हो गईं। उनमें से किसी ने भी सवाल नहीं किया कि उनका किरदार कितना लंबा या छोटा है।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने कहा, मुझे नहीं लगता कभी 5 हीरो एक साथ एक फिल्म में काम करने को राजी होंगे। यहां हमें यह सोचना बंद करना पड़ेगा कि 'ये मैं क्यों करूं..' मैं उम्मीद करता हूं कि कभी 5 एक्टर्स एक साथ आएं.. पहले इस तरह की फिल्में ज्यादा बनती थीं। मैंने भी कई मल्टीस्टारर फिल्में की हैं।

बहरहाल, मिशन मंगल के अलावा अक्षय कुमार केसरी, हाउसफुल 4, गुड न्यूज जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। ये सभी फिल्में 2019 में रिलीज होने वाली है। जाहिर है 4 फिल्मों के साथ 2019 अक्षय कुमार पूरी तरह से अपने नाम करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X