5 साल और एक्शन कर सकता हूं, फिर मेरी उम्र स्टंट की इजाजत नहीं देगी- अक्षय कुमार
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी मार्च के अंत में रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर से इसके एक्शन सीन की चर्चा होने लगी है।
जहां पर अक्षय कुमार रियल लाइफ एक्शन करते हुए नजर आयेंगे। ये पहली बार नहीं है जब एक्शन किसी फिल्म के लिए इस स्तर का एक्शन कर रहे हैं, इससे पहले भी अक्षय कुमार कई फिल्मों में एक्शन कर चुके हैं।

यहां तक कि बतौर हीरो अक्षय ने एक्शन फिल्मों से ही अपनी पहचान कायम की है और खिलाड़ी कुमार का नाम अपने साथ जोड़ा है। हाल ही में सूर्यवंशी के ट्रेलर के लांच के दौरान अक्षय ने कहा था कि एक्शन करते हुए काफी मजा आया। चलिए जानते हैं कि अक्षय कुमार ने अपने एक्शन फिल्मों के लेकर क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications