''करीना कपूर के साथ शूटिंग करना पिकनिक जैसा है, वह शानदार कलाकार हैं''
अक्षय कुमार और करीना कपूर खान लगभग 10 सालों के बाद फिल्म 'गुड न्यूज' से बड़े पर्दे पर साथ दिखने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस उन्हें साथ में बेहद पसंद भी कर रहे हैं। अक्षय - करीना इससे पहले साल 2009 में फिल्म कमबख्त इश्क में नजर आए थे। करीना के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने के सवाल पर अक्षय ने कहा कि करीना के साथ फिल्म करना पिकनिक करने जैसा होता है।
अक्षय कुमार ने कहा, ''करीना कपूर के साथ काम करना हमेशा बेहतरीन रहा है। बेबो के साथ शूटिंग करना पिकनिक की तरह होता है। वह शूटिंग के दौरान बहुत सहज होती हैं। वह हर चीज में बेहतरीन हैं। क्लैप की आवाज होते ही वह एक मां, दोस्त और को-स्टार से सिनेमा की क्वीन बन जाती हैं। मैं जानता हूं फैंस हम दोनों को साथ में देखना चाहते हैं और इसके लिए गुड न्यूज से बेहतर कोई फिल्म नहीं हो सकती है।''

अक्षय कुमार और करीना कपूर इससे पहले अजनबी, टशन, कमबख्त इश्क, ऐतराज़, तलाश, बेवफा, गब्बर इज बैक जैसी फिल्मों में नजर आए हैं।
'गुड न्यूज' की बात करें तो.. अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। जबकि प्रोड्यूसर हैं करण जौहर।
गुड न्यूज' दो कपल की कहानी है और सरोगेसी के इर्द गिर्द बुनी गई है। यह एक कॉमेडी- ड्रामा है। एक कपल हैं अक्षय- करीना.. तो दूसरे कपल हैं दिलजीत- कियारा।


Click it and Unblock the Notifications