..................... Akshay Kumar ने बेटे Aarav की फिल्मों एंट्री को लेकर कर डाला खुलासा Akshay Kumar on son Aarav Kumar entry in films, you will be shocked to know the truth! - Hindi Filmibeat

Akshay Kumar ने बेटे Aarav की फिल्मों में एंट्री को लेकर कर डाला खुलासा, सच जानकर चौंक जाएंगे आप!

akshay kumar, aarav

स्टारकिड्स लगातार बॉलीवुड में आकर धमाका कर रहे हैं और इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं। हालांकि सुपरस्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया को लेकर भी लोग अक्सर सवाल करते रहते हैं लेकिन इस वक्त खुद अक्षय कुमार का एक बयान इस मामले में सामने आया है। जी हां, अक्षय कुमार ने आरव के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक बयान दे डाला है जिससे सभी को उनके सवाल के जवाब मिल जाएंगे।

दरअसल सेल्फी एक्टर से पूछा गया कि क्या उनका बेटा आरव दूसरे स्टार किड्स की तरह फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करेंगे? जिस पर, उन्होंने जवाब दिया, "उसको शौक नहीं है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नहीं चाहेंगे कि उनका बेटा उनकी विरासत को आगे बढ़ाए, तो अक्षय ने आजतक से कहा, "मैं बस चाहता हूं कि वो खुश रहे।"

जैसे ही अक्षय कुमार का ये बयान सामने आया लोगों को ऐसा लग रहा है कि आरव को फिल्म में देखने को नहीं मिलने वाला है। अक्षय कुमार ने क्लियर कर दिया है कि आरव को एक्टिंग को लेकर बिल्कुल भी शौक नहीं है।

इस दौरान सुपरस्टार ने अपनी मां को लेकर भी बात की जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर अक्षय फिल्म सेल्फी में दिखाई देंगे, जिसमें इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार प्रमोशन जारी है और हाल ही में उन्होने एक साथ सेल्फी लेने का रिकॉर्ड भी बना डाला है।

अक्षय कुमार इस वक्त एक बड़ी हिट की तलाश में हैं और देखना ये है कि सेल्फी किस तरह का कलेक्शन करती है। हालांकि लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और वो चाहते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म अच्छा बिजनेस बॉक्स ऑफिस में करती हुई नजर आए।

Read more about: akshay kumar aarav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X