मैं राउडी राठौर 2 बना कर 300 करोड़ आराम से कमा सकता हूं - अक्षय कुमार

अक्षय कुमार आजकल देशभक्ति के रंग में सराबोल हैं। उनकी अगली फिल्म गोल्ड 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और अक्षय फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। और इसी प्रमोशन के दौरान अक्षय ने सार्थक सिनेमा की बात की। अपने फिल्मों के चयन के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि मैं ऐसा सिनेमा करना चाहता हूं जिससे कुछ बदले, कुछ फायदा हो।

अक्षय ने आगे बताया कि मैं चाहूं तो आराम से राउडी राठौर 2 बनाकर तीन गुना कमाई कर सकता हूं लेकिन मैं ऐसा करना नहीं चाहता। मैं चाहता हूं कि फिल्में ऐसी हों जो लोगों को जागरूक बनाए। उनके जीवन में कुछ अंतर लाएं। समाज में कुछ अंतर लाएं। फिल्मों का काम ही यही है।

akshay-kumar-on-rowdy-rathore-2-doing-meaningful-cinema

अक्षय कुमार इस समय बॉक्स ऑफिस के किंग हैं। लेकिन वो बॉक्स ऑफिस को ना जाने कितने करोड़ का घाटा करवा सकते थे। अब ये तो सब मानते हैं कि अक्षय कुमार इस समय बॉलीवुड की इज़्जत बचा कर रखे हुए हैं।

ये सब हुआ उस एक फिल्म से जिसने अक्षय कुमार का पूरा करियर पलट कर रख दिया। और वो एक फिल्म थी स्पेशल 26। नीरज पांडे की इस एक फिल्म ने अक्षय का पूरा करियर ग्राफ बदल डाला।

इसके बाद, अक्षय कुमार को लोगों ने इतना सीरियसली लिया कि उन्हें देशभक्ति का पोस्टर बॉय बना दिया गया। आज तो आलम ये है कि कोई भी देशभक्ति वाली फिल्म अक्षय के नाम से हाथों हाथ बिक जाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X