..................... Akshay Kumar on releasing Bell Bottom in cinemas and risk on Box Office | बेल बॉटम को थियेटर में रिलीज करने और बॉक्स ऑफिस रिस्क लेने पर अक्षय कुमार ने दिया बयान - Hindi Filmibeat

बेल बॉटम को थियेटर में रिलीज करना बॉक्स ऑफिस रिस्क है, लेकिन हमें ये रिस्क लेना पड़ा- अक्षय कुमार

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बेल बॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कोरोना लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में आने वाली यह सबसे बड़ी हिंदी फिल्म है। फिलहाल जबकि कुछ राज्यों में थियेटर्स 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ खुले हैं, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में अभी भी सिनेमाघर बंद रखे गए हैं। ऐसे में अक्षय कुमार भी फिल्म को थियेटर में लाना बॉक्स ऑफिस के लिहाज से एक बड़ा रिस्क मान रहे हैं।

बेलबॉटम की रिलीज को लेकर अक्षय कुमार ने कहा, "भगवान जाने क्या होने वाला है क्योंकि अब सिनेमाघरों में जाना लोगों की इच्छा पर निर्भर करता है। फिल्म रिलीज करना एक रिस्क तो है। बस उम्मीद है कि लोगों को यह एहसास होगा कि जब हम फिल्म देख रहे होते हैं तो हम स्क्रीन पर देख रहे होते हैं और एक-दूसरे को नहीं देख रहे होते हैं। मुझे लगता है कि यह कम जोखिम भरा है।"

Bell Bottom

फिलहाल महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने अभी भी सिनेमाघरों को बंद रखने का ही निर्णय लिया है। चूंकि महाराष्ट्र हिंदी फिल्मों के लिए एक बड़ा मार्केट माना जाता है, जाहिर है इससे फिल्म को नुकसान सहना पड़ेगा।

अक्षय कुमार कहते हैं, "फिल्म की कमाई का 30% कलेक्शन महाराष्ट्र से आता है, जहां सिनेमाघर बंद हैं। अन्य राज्यों में 50% ऑक्यूपेंसी के साथ खुले हैं यानी अन्य 70% का 50% भी चला गया है। लेकिन हमें जोखिम उठाना होगा। उम्मीद है कि महाराष्ट्र 19 तारीख से पहले खुल जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X