रक्षाबंधन पर बोले अक्षय कुमार- "मुझे नहीं लगता बॉलीवुड में इस तरह की ज्यादा फिल्में बनी हैं"

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को एक धमाकेदार शुरुआत के लिए तैयार है। फिल्म के गाने और ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया देखी जा रही है। लिहाजा, फैंस को अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर अक्षय कुमार ने कहा, "रक्षा बंधन में अपनी भूमिका निभाने में मुझे बहुत मज़ा आया। यह एक ऐसा चरित्र है जो एक मध्यम वर्गीय परिवार का है जो रोज़मर्रा की मध्यम वर्ग की समस्याओं में उलझा हुआ है और अपनी चार बहनों की शादी कराने की ज़िम्मेदारी लेता है।"

akshay-kumar-on-raksha-bandhan-i-don-t-think-we-have-many-such-films-in-our-industry

यह पूछे जाने पर कि उनकी ये भूमिका दूसरी फिल्मों से कैसे अलग है.. वे कहते हैं, "मैंने अपने करियर में कई भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन मैंने ऐसी फिल्म में काम नहीं किया है जो विशेष तौर पर भाई-बहन पर केंद्रित हो। दरअसल, मुझे नहीं लगता कि हमारी इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में हैं। इसलिए इस लिहाज से यहां मुझे कुछ नया करने को मिला।"

आनंद एल राय द्वारा निर्देशित, ज़ी स्टूडियोज, अलका हीरानंदानी और केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित, हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित 'रक्षाबंधन' 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगा।

फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है और गीत इरशाद कामिल के हैं। फिल्म में मुख्य किरदारों में हैं अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, नीरज सूद, सीमा पाहवा, सादिया खतीब, अभिलाष थपलियाल, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहजमीन कौर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X