फिल्म 'पृथ्वीराज' से मानुषी छिल्लर की डेब्यू पर अक्षय कुमार ने दिया रिएक्शन, दिल खोलकर की तारीफ
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म पृथ्वीराज में उनके साथ दिख रही हैं पूर्व विश्व सुदंरी मानुषी छिल्लर। फिल्म में मानुषी राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। टीजर में उनकी झलक भी दिखाई गई है। मानुषी के डेब्यू पर अक्षय कुमार ने उत्साह जताते हुए कहा, "मैं यह देखने के लिए वाकई उत्साहित हूं कि मानुषी कैसे हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाती है।"
डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी ये फिल्म जहां पृथ्वीराज की वीर गाथा कहेगी वहीं संयोगिता के साथ उनकी अमर प्रेम कहानी भी बयान करेगी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं आदित्य चोपड़ा।

पृथ्वीराज से मानुषी के डेब्यू पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "मानुषी की प्रतिभा वाकई देखने लायक है। ये उनकी पहली फिल्म है, बावजूद इसके, वह इतनी सहज, जिज्ञासु और काम के प्रति समर्पित थीं कि उन्होंने पूरी टीम का दिल जीत लिया। हमारे निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सही संयोगिता का चुनाव किया है क्योंकि मानुषी ने अपने माता-पिता द्वारा दिए गए जीवन मूल्यों के माध्यम से भारतीय महिलाओं की सुन्दर भावनाओं का शानदार प्रतिनिधित्व किया है।"


Click it and Unblock the Notifications