अक्षय कुमार की अगली फिल्म.. 100 करोड़ कलेक्शन तो FINAL है.. क्योंकि..
अक्षय कुमार फिलहाल एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में दे रहे हैं। 'एयरलिफ्ट' के बाद 'हाउसफुल 3' के साथ अक्षय कुमार इस साल एकमात्र 100 करोड़ एक्टर बन जाएंगे। वहीं, इस साल उनकी अगली फिल्म आने वाली है 'रूस्तम'..
रूस्तम को लेकर जब अक्षय कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने बिना किसी हिचक के सीधे कहा- रूस्तम जरूर 100 करोड़ कमाएगी। अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है उनकी रूस्तम दर्शकों को बहुत पसंद आएगी और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन करेगी।
''अक्षय कुमार को मुझसे 400 गुणा ज्यादा पैसे मिलते हैं..''
सुपरस्टार ने कहा कि रूस्तम के पीछे निर्माता- निर्देशक ने बहुत मेहनत किया है। यह टीम स्क्रीन पर एक बेहतरीन कहानी लेकर आ रही है, जो फैंस के बहुत पसंद आने वाली है। हम्मम.. वैसे अक्षय कुमार की सफलता को देखते हुए हम भी इस बात से सहमत हैं।
खैर, बता दें कि 12 अगस्त को रूस्तम.. ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदड़ो से क्लैश होने वाली है।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications













