'मुझे पढ़ना पसंद नहीं था...', जब Akshay Kumar ने पढ़ाई को लेकर की बात, बोले- मेरे पिता ने मुझे...

Akshay Kumar On His Education

Akshay Kumar On His Education: अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी लाजवाब फिल्में भी दी है। अभी के वक्त में भी अक्षय कुमार खूब चर्चा में रहते हैं और काफी सारी फिल्मों में नजर भी आते हैं। अक्सर वह अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं और अब इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हो रही है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और अक्षय कुमार साथ में किसी शो में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने अक्षय कुमार से सवाल किया कि आपने कितनी पढ़ाई की हुई है। इस पर अक्षय कुमार हंसते हुए कहते हैं कि "मैं लोगों को एक गलत उदाहरण नहीं देना चाहता हूं।"

अक्षय कुमार ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "पढ़ना मेरे हिसाब से बहुत अच्छी बात है। कम से कम इतना पढ़ लेना चाहिए की इंग्लिश आती है, हिंदी आती है, दो दूनी चार आता है। इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। दुनिया गोल है ये पता होना चाहिए। ये सारी चीजें पता हों इतना पढ़ लेना चाहिए।"

एक्टर ने आगे कहा कि "मैं उतना पढ़ लिया था और उससे आगे पढ़ नहीं पाया था। मुझे इतना शौक नहीं था पढ़ाई करने का, किताबों को देखकर मुझे नींद आने लगती थी। लेकिन एक अच्छी बात भी थी जब सोना होता था तो किताब पढ़ लेता था। एक पन्ना पढ़ते ही नींद आ जाती थी। लेकिन मेरे पिताजी ने हमेशा यही कहा कि बेटा इतना पढ़ लो कि किसी के सामने खड़े हो तो बात कर सको।"

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X