देशभक्ति के सवाल आखिरकार आ गया अक्षय कुमार का बयान- भड़के सुपरस्टार ने क्या बोला
Recommended Video
सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर इस समय कोहराम मचा हुआ है और उनके वोट ना डालने के कारण उनको काफी ट्रोल किया गया था। बता दें कि उनको हमेशा इस बात को लेकर ताना मारा जाता है कि वो कनाडियन हैं और वो फर्जी देशभक्ति का दिखावा करते हैं। आखिरकार इस बात को लेकर अक्षय कुमार के सब्र का बांध टूट ही गया है और अब उन्होने अपने देशभक्ति के सवाव पर तीखा प्रहार किया है।
अक्षय कुमार बोले..मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि लोगों को मेरी नागरिकता को लेकर क्यों समस्या हैं। मैने कभी भी अपनी पहचान नहीं छिपाई है। हां मैं कनाडा के पासपोर्ट से यात्रा करता हूं और मैं वहां का ही नागरिक हूं।

लेकिन ये भी सही है कि मैं पिछले सात सालों से कनाडा नहीं गया हूं। मैं इतने सालों से इंडिया के लिए काम कर रहा हूं और यहीं के लिए टैक्स दे रहा हूं। तब से अब तक मेरी नागरिकता को लेकर कभी सवाल नहीं उठाए गए हैं।
मुझे कभी भी देशभक्ति साबित करने की जरूरत नहीं पड़ी है लेकिन ये सब मुझको काफी दुखी कर देता है। मुझे इस सब में मत घसीटो। मैं पहले की तरह की काम करता रहूंगा और हमेशा देश को आगे ले जाने के बारे में ही सोचूंगा।


Click it and Unblock the Notifications