अक्षय कुमार की 5 फिल्में थियेटर्स में रिलीज को तैयार- एक्टर ने कहा, 'सांस रोके सही समय का इंतजार कर रहे थे'
दिवाली 2021 से लेकर दिवाली 2022 के बीच अक्षय कुमार की पांच फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के तैयार हैं। सभी फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। जब अक्षय कुमार से इस बारे में पूछा गया, तो सुपरस्टार ने कहा कि वो बहुत ही उत्साहित हैं कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्में बड़ी स्क्रीन पर रिलीज हो रही हैं।
पिछले डेढ़- दो साल से अक्षय कुमार बैक टू बैक कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। कुछ बनकर पूरी तरह से तैयार है, कुछ पोस्ट प्रोडक्शन में है, जबकि कुछ की शूटिंग जारी है। अब जबकि महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों के खुलने की घोषणा हो चुकी है। अक्षय कुमार की 5 फिल्मों की रिलीज डेट का धड़ाधड़ ऐलान कर दिया गया है।

दिवाली 2021 से लेकर दिवाली 2022 के बीच अक्षय कुमार की 5 फिल्में आने वाली हैं- सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और राम सेतु.. देखा जाए तो 2022 के सभी बड़ी फेस्टिव डेट्स को अक्षय कुमार ने लॉक कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications