15 अगस्त रिलीज- जॉन अब्राहम से फिल्म CLASH पर अक्षय कुमार का करारा बयान
15 अगस्त 2018 को अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के सामने जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते रिलीज हो रही है। इस क्लैश पर अक्षय कुमार ने कहा कि- जॉन मेरे भाई की तरह है। अब हमने सीख लिया है कि एक डेट पर दो फिल्में आ सकती हैं। हम सब दोस्त हैं। ईद हो, दिवाली हो या क्रिसमस.. हम एक साथ दो फिल्में रिलीज कर सकते हैं।
20 दिनों में ही, सलमान खान की फिल्म रेस 3 सिनेमाघरों से गायब!
बता दें, जॉन की फिल्म टलते टलते अब 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। खास बात है कि दोनों ही फिल्में देशभक्ति का तड़का लिये हैं। वहीं, इन दो फिल्मों की वजह से सनी देओल ने अपनी फिल्म यमला पगला दीवाना 3 को दो हफ्ते आगे बढ़ा दिया है। लिहाजा, अब तीन फिल्मों की जगह दो फिल्में क्लैश हो रही हैं।

हाल ही में जब जॉन अब्राहम से इस बारे में पूछा गया.. तो उन्होंने कहा कि किसी भी डेट को दो फिल्में आराम से रिलीज हो सकती हैं.. यहां दो फिल्मों के लिहाज़ से काफी स्क्रीन है। जहां तक अक्षय से कंपिटिशन की बात है.. तो मैं बता दूं वह मुझसे काफी सीनियर हैं और मेरे बड़े भाई की तरह हैं। मैं उनकी बेहद इज्ज़त करता हूं। मैं हमेशा उनका अच्छा चाहता हूं.. और वो मेरे लिए अच्छा चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications