'फैन' को लेकर अक्षय कुमार की नसीहत.. स्टार्स को भी चोट लगती है!
हाल ही में अक्षय कुमार ने बॉडीगॉर्ड ने एक फैन पर हाथ उठा दिया था, जिसे अक्षय कुमार भी गलत माना था। और कहा कि किसी के ऊपर भी हाठ उठाना गलत है। लेकिन इसके साथ ही खिलाड़ी एक्टर ने फैंस को लेकर एक और जरूरी बात कही।
अक्षय कुमार ने कहा, मैं मानता हूं कि किसी पर हाथ उठाना गलत है, लेकिन फैंस को भी ध्यान देना चाहिए। लगभग 2-3 साल पहले की बात है जब मैं भीड़ में सभी फैंस से हाथ मिलाते हुए आगे बढ़ रहा था, तभी मैंने देखा कि मेरे हाथों से खून बह रहा है.. दरअसल किसी एक फैन के हाथों में ब्लेड थी, जिससे हाथ मिलाते वक्त मेरी हथेली कट गई..
['कॉमेडी को इतना हल्का मत समझिए'- अक्षय कुमार]
एक्टर ने कहा, आप इसे पागलपन कहें, या फैनपाना.. लेकिन एक फैन को इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए.. उनके स्टार्स को भी चोट लगती है। बॉडीगॉर्ड इसी चोट से बचाने के लिए होते हैं।
याद दिला दें, कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार के बॉर्डगॉर्ड एक फैस को पंच करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। फैन अक्षय कुमार के साथ सेल्फी लेने की कोशिश में था। बाद में अक्षय कुमार ने उस फैन से फेसबुक पर माफी भी मांगी थी।
यहां देंखे अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications