शाहरूख खान से फिल्म CLASH.. और अक्षय कुमार का करारा ताना..!
अक्षय कुमार की अगली फिल्म शाहरूख खान की फिल्म से क्लैश हो रही है। यहां जानें अक्षय कुमार ने फिल्मों के क्लैश होने पर क्या कहा है।
बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार्स की भिड़ंत अब कोई नई बात नहीं रही। लेकिन खासकर अक्षय कुमार की सभी फिल्में इस घेरे में जरूर आ रही हैं। टॉयलेट एक प्रेम कथा शाहरूख खान की फिल्म से क्लैश हो रही है.. तो 2.0 नीरज पांडे की फिल्म से।
ना 'टाईगर' सलमान से.. ना अक्षय कुमार से भिड़ेंगे ये सुपरस्टार.. FINAL है!
बहरहाल, बॉक्स ऑफिस पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा है कि, मुझे एक स्टार बता दीजिए जिनकी फिल्म क्लैश ना हुई हो.. क्लैश तो होना ही है। हर साल 180 फिल्में रिलीज होती हैं.. और हमारे पास लगभग 52 हफ्ते हैं। क्लैश को कैसे रोका जा सकता है।

कहीं ना कहीं अक्षय कुमार भी टॉयलेट एक प्रेम कथा की सफलता को लेकर आश्वत हैं। फिल्म अपने मुद्दे को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही शाहरूख खान की फिल्म अब तक टाइटल के लिए तरस रही है।
यहां जानें अक्षय कुमार की फिल्मों ने आज तक किन किन से ली है टक्कर-


Click it and Unblock the Notifications