धमाकेदार सुपर बिग बजट फिल्म.. लेकिन अक्षय कुमार नहीं हैं सुपरस्टार!
कुछ ही दिनों पहले अक्षय कुमार की धमाकेदार बिग बजट फिल्म 2.0 की रिलीज डेट की घोषणा की गई है। फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रजनीकांत और एमी जैक्सन भी मुख्य किरदारों में हैं।
ना सलमान, ना शाहरुख.. सीधे अक्षय कुमार को टक्कर देंगे ये सुपरस्टार!
बहरहाल, 'रोबोट 2' के ऑडियो लांच के दौरान करण जौहर ने अक्षय कुमार को हिट मशीन बताया और उनसे रजनीकांत के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की। इस पर अक्षय कुमार ने तुरंत कहा, रजनी सर के सामने मुझे सुपरस्टार कहना उनकी तौहीन होगी। असली सुपरस्टार तो रजनी सर हैं।

शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पूरी तरह से 3D में शूट किया है। सूत्रों की मानें तो अक्षय फिल्म में एक एलियन के किरदार में नज़र आने वाले है। वहीं, एमी एक ह्यूमन रोबोट होंगी। फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार के बीच कई एक्शन सीन्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications











