2.0: मैं इस फिल्म का अमरीश पुरी हूं, रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने खोला ये बड़ा राज
अक्षय कुमार इस समय फिल्म 2.0 के खतरनाक विलेन के रूप में चर्चा में है और उनको इस रुप में देखने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक है। अक्षय कुमार इस फिल्म में रजनीकांत से भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं और ये पहली बार होगा जब अक्षय कुमार इस तरह के किरदार में लोगों का मनोरंजन करेंगें। अक्षय कुमार से हाल ही में बात करते हुए रजनीकांत और अक्षय कुमार के किरदार में पूछा गया तो उन्होने कहा कि वो इस फिल्म में अमरीश पुरी है।
दरअसल उनसे पूछा गया था कि रजनीकांत ने भी कहा था कि अगर मुझे मौका मिले तो मैं अक्षय कुमार वाला रोल करना चाहूंगा। इस सवाल पर उन्होने काफी फनी सा जवाब दिया। इसके अलावा अक्षय कुमार ने कई बड़ी बातें बताईं कि रजनीकांत किस तरह से अभिनय करते हैं।

उन्होने बताया कि वो एक नॉर्मल सा डायलॉग भी अपनी तरह से ऐसे बोलते हैं कि वो शानदार हो जाता है। रजनीकांत भी एक मराठी हैं और अक्षय कुमार को मराठी अच्छी तरह से आती है तो दोनो फिल्म के सेट पर मराठी में ही बात करते थे।
अक्षय कुमार औऱ रजनीकांत की ये फिल्म 29 नवंबर को थिएटर्स में धमाल करने आ रही हैं। अक्षय कुमार ने अपने आपको इस फिल्म का अमरीश पुरी बता दिया..तो आइए मिलते बॉलीवुड के कुछ खतरनाक खलनायकों से....


Click it and Unblock the Notifications