Akshay Kumar ने दिया 5 बैक टू बैक फ्लॉप, अब इस बड़ी फिल्म की रिलीज को लेकर परेशान हैं मेकर्स!

Akshay Kumar's OMG 2 release: साल 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड (OMG) की सीक्वल फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा है। पहली फिल्म में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के बाद अक्षय कुमार अब फिल्म के सीक्वल OMG 2 में भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन खास बात है कि फिलहाल फिल्म की रिलीज को लेकर संशय बना हुआ है।
अक्षय कुमार की बैक टू बैक 5 फ्लॉप
अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं- बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, राम सेतु, रक्षाबंधन और सेल्फी। रिपोर्ट्स की मानें तो यही वजह है कि फिल्म OMG 2 मेकर्स ने इसीलिए फिल्म को लेकर ओटीटी का रुख अपनाने की सोची है।
ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म!
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा और वूट पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन बता दें, फिलहाल यह बात कंफर्म नहीं है। बताया जा रहा है कि फिल्म को थियेटर में रिलीज किया जाएगा या ओटीटी पर, यह फैसला अक्षय कुमार के भारत लौटने के बाद ही लिया जा सकेगा, जो कि फिलहाल स्कॉटलैंड में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग कर रहे हैं।
ओह माय गॉड 2
अक्षय कुमार के साथ फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम दिखेंगे। ओह माय गॉड 2 अमित राय द्वारा लिखित और निर्देशित है.. और केप ऑफ गुड फिल्म्स, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड' एक सोशल ड्रामा थी। जिसके नकली धर्मगुरुओं पर करारा तंज कसा गया था। वहीं, अब इसके सीक्वल में भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार निर्माता, निर्देशक विषय को लेकर कितने बेबाक हो पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











