अक्षय कुमार स्टारर OMG 2 की मुश्किलें बढ़ीं, आगे बढ़ सकती है फिल्म की रिलीज डेट, जानें वजह!

Akshay Kumar's OMG 2 Release: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' की रिलीज मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। फिल्म लगातार विवादों में फंसी हुई है और यही वजह है कि अब इसके पोस्टपोन होने की खबरें सामने आ रही हैं। बता दें, ये फिल्म 11 अगस्त को गदर 2 के साथ सिनेमाघरों में क्लैश होने वाली थी।
बीते दिन रिपोर्ट आई थी कि सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी द्वारा फिल्म को 20 कट्स के साथ ए रेटिंग दिए जाने के बाद फिल्म के निर्माता रिलीज की तारीख बदलने पर विचार कर रहे हैं।
बता दें, फिल्म में कुछ सीन्स और डायलॉग्स पर आपत्ति जताई जा रही है। फिल्म अब तक सेंसर बोर्ड से पास नहीं हो पाई है। लिहाजा, प्रमोशन भी शुरु नहीं किया गया है। और इसकी रिलीज में महज 15 दिन रह गए हैं।
सेंसर बोर्ड को चैलेंज करेंगे OMG 2 के निर्माता
बताया जा रहा है कि ओएमजी 2 को लेकर सेंसर बोर्ड के रवैये से निर्माता काफी खफा हैं और वो रिलीज़ की तारीख बदलने की योजना बना रहे हैं। एक सूत्र के अनुसार, निर्माताओं की राय है कि रिलीज की तारीख 11 अगस्त से आगे बढ़ा दी जाए क्योंकि वे सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए बदलावों के खिलाफ लड़ना चाहते हैं और फिल्म का प्रमोशन भी करना चाहते हैं। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म की किस्मत कहां तक जाती है।
साल 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड (OMG) में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के बाद अक्षय कुमार अब फिल्म के सीक्वल में भगवान शिव के रूप में दिख हैं, जिसकी झलक हमने टीजर में भी देखी। वहीं, रामायण फेम अरुण गोविल फिल्म में राम का किरदार निभाएंगे। टीजर में भगवान और आस्था पर चर्चा की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











