..................... Akshay Kumar's OMG 2 gets support from Sadhguru, who is not in favour of film getting A certificate, Akshay reacts - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की OMG 2 को मिला सद्गुरु का सपोर्ट, फिल्म को A सर्टिफिकेट देना बताया गलत, एक्टर ने दिया जवाब!

akshay-kumar-omg-2-gets-support-from-sadhguru-who-is-not-in-favour-of-film-getting-a-certificate

Sadhguru on Akshay Kumar's OMG 2: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। बता दें, इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A यानी की एडल्ट सर्टिफिकेट दिया है, जिसे लेकर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने प्रतिक्रिया दी है।

बता दें, अक्षय कुमार ने हाल ही में कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के लिए अपनी आगामी फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की एक खास स्क्रीनिंग आयोजित की थी। सद्गुरु ने फिल्म की जमकर प्रशंसा की और कहा कि ये युवाओं के लिए जरूरी फिल्म है।

सद्गुरु ने की OMG 2 की तारीफ

फिल्म के बारे में लिखते हुए सद्गुरु ने ट्वीट किया, "नमस्कारम अक्षय कुमार। ईशा योग केंद्र में आपका आना और 'ओह माय गॉड- 2' के बारे में सीखना अद्भुत है। अगर हम एक ऐसे समाज बनाना चाहते हैं जो अपनी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति संवेदनशील है, तो युवाओं को अपनी शारीरिक जरूरतों को संभालने के बारे में सीखना सबसे जरुरी है। अब समय आ गया है कि हमारी शिक्षा व्यवस्था हमारे युवाओं को पूरी तरह से उनके शरीर, दिमाग और भावनाओं को संभालने की तरफ ध्यान दे.."

युवाओं के लिए है जरूरी फिल्म

वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा- "इस मामले में 'ए' प्रमाणपत्र में किशोरों को शामिल किया जाना चाहिए। यही वह उम्र है जिनके लिए यह सबसे ज्यादा मायने रखता है। ह्यूमन बायोलॉजी को समझने और किसी व्यक्ति की बायोलॉजिकल जरूरतों को सम्मानजनक ढंग से पूरा करने के बारे में शिक्षा और एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण के लिए जिम्मेदार तरीके की बहुत आवश्यकता है जो इसमें शामिल सभी लोगों के लिए निष्पक्ष और न्यायपूर्ण हो।"

सद्गुरु के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "बहुत-बहुत धन्यवाद सद्गुरु। आशा है कि संदेश दूर-दूर तक, सही भावना से पहुंचेगा।"

Read more about: akshay kumar omg 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X