अक्षय कुमार ने कंफर्म की 'ओह माय गॉड 2', बताया, इससे पहले खत्म करेंगे इन दो फिल्मों की शूटिंग
अक्षय कुमार ने बेल बॉटम की रिलीज के साथ ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु दी है, जो कि एक साइकोलॉडिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड में चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का नाम है सिंड्रेला। इसमें अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह। फिल्म के निर्देशक हैं रंजीत तिवारी।
Recommended Video
हाल ही में मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कंफर्म किया कि फिलहाल वो अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके बाद वो मध्य अक्टूबर तक स्टार्ट टू फिनिश राम सेतु की शूटिंग करेंगे.. और उसके बाद होगी ओह माई गॉड 2 की शूटिंग। इसकी शूटिंग भी बिना रूके लगातार चलेगी।

साल 2012 में आई फिल्म 'ओह माय गॉय' के सीक्वल पर काम शुरु किया जा चुका है। फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन करेंगे अमित रॉय। सूत्रों की मानें तो एक्टर ने इस फिल्म के लिए 15 दिनों का समय लॉक कर लिया है। 'ओह माय गॉड 2' में अक्षय गॉड यानि की भगवान का किरदार निभा रहे हैं।
अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड' एक सोशल ड्रामा थी। फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। लगभग 21 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 80 करोड़ के लगभग का बॉक्स ऑफिस किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में अक्षय ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था।
बहरहाल, यहां जानें फिलहाल किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications











