REALLY: अक्षय कुमार जैसा कोई नहीं.. ये हैं रियल 'सुपरस्टार'.. जानें क्यों!
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी पहली फिल्म के प्रोड्यूसर की मदद की। प्रोड्यूसर की हालत काफी गंभीर है।
अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अहम जगह बनाई है। शायद इसीलिए अपनी पहली फिल्म से जुड़े लोगों को भी वे भूले नहीं हैं। ताजा बात करें तो अक्षय कुमार ने अपनी पहली फिल्म के प्रोड्यूसर रवि श्रीवास्तव को मदद भेजी है।
रवि अक्षय कुमार के पहले प्रोडेक्ट के प्रोड्यूसर थे। 1991 में अक्षय कुमार ने 'द्वारपाल' नामक फिल्म साइन की थी। हालांकि फिल्म बीच में बंद हो गई। फिर अक्षय कुमार ने साल 1992 में फिल्म सौगंध से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए रवि श्रीवास्तव ने ही उनकी मदद की थी।
''मैं अक्षय कुमार के साथ रोमांस करना चाहती हूं.. अक्षय गाना गाएं, मैं नाचूं..''

फिलहाल रवि श्रीवास्त को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पैसों की जरूरत हैं और ऐसे में उनकी मदद की है अक्षय कुमार ने। वहीं, फिल्मों की बात की जाए तो अक्षय कुमार कई फिल्मों से जुड़े हैं और एक के बाद एक फैंस को उनका सरप्राइज मिलता रहेगा।
टॉयलेट - एक प्रेम कथा
नीरज पांडे और अक्षय कुमार की फिल्म, टॉयलेट - एक प्रेम कथा। फिल्म एक व्यंग्य होगा और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।
क्रैक
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'क्रैक' साल 2017 के अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड एक्टर होंगे।
जॉली एलएलबी 2
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 फरवरी 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।
2.0
अक्षय कुमार ने रजनीकांत स्टारर रोबोट 2 के लिए नमस्ते इंग्लैंड को पोस्टपोंड कर दिया है। रजनीकांत की इस फिल्म के विलेन अक्षय कुमार हैं और इस फिल्म के लिए अब उनके फैन्स को हीरो अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।
नाम शबाना
नीरज पांडे की फिल्म नाम शबाना में अक्षय कुमार अहम कैमियो में नजर आएंगे। जबकि फिल्म में मेनलीड करेंगी तापसी पन्नू। बता दें, यह फिल्म 'बेबी' की सीक्वल फिल्म है।
नमस्ते इंग्लैंड
विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी तैयारी भी अगले साल से शुरु कर दी जाएगी। थेरी की हिंदी रीमेक विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
हाउसफुल 4
साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है.. हाउसफुल 4 के साथ। फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है।
थेरी की हिंदी रीमेक
विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications







