ब्रह्मा मंदिर में अक्षय कुमार ने की पूजा अर्चना, फैन्स के बीच गुपगुप लाइन में खड़े होकर किया इंतजार

Akshay Kumar at Brahma temple : अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड के एक ऐसी एक्टर हैं जो अपनी फिटनेस और स्टाइल की वजह सें नंबर वन पर आते हैं। 56 साल की उम्र में भी एक्टर अपने शेड्यूल को फॉलो करना नहीं भूलते हैं। अक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्में करके फैन्स का दिल जीतने की कोशिश करते हैं। एक्टर को पिछली बार 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म में देखा गया था, लेकिन इस फिल्म से वह अपने फैन्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए थे। इसलिए वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करने निकल पड़े हैं। एक्टर ने हाल ही में घोषणा की थी कि 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
पुष्कर पहुंचे अक्षय कुमार
शूटिंग के बिजी शेड्यूल के बीच अक्षय कुमार प्रसिद्ध पुष्कर के मंदिर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने भी गए। हाल ही में उनकी पूजा करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार सफेद शर्ट जींस पहने सिर पर कैप लगाए हाथ में पूजा की थाल पकड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही विरल भियानी ने अपने पोस्ट में एक लंबा कैप्शन भी लिखा है।
क्या है मंदिर की कहानी
विरल लिखते हैं- अक्षय कुमार, जो इस समय एक फिल्म की शूटिंग के लिए पुष्कर में कर रहे हैं, उन्होंने आज सुबह प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर के सम्मानपूर्वक दर्शन किए। यह मंदिर प्राचीन संरचना महत्वपूर्ण ऐतिहासिक महत्व रखता है, जो लगभग 2000 वर्ष पुराना है, इसका वर्तमान स्वरूप 14वीं शताब्दी का है। पुष्कर 500 से अधिक मंदिरों का घर है, जिनमें से कुछ उल्लेखनीय रूप से पुराने हैं, लेकिन ब्रह्मा मंदिर उनमें सबसे अधिक महत्व रखता है। पौराणिक कथा के अनुसार, ब्रह्मा यज्ञ करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए और उन्होंने अपने मंदिर के निर्माण के लिए इस पवित्र स्थान को चुना था।


Click it and Unblock the Notifications