भंसाली की फिल्म 'गब्बर' में अक्षय कुमार
एक बार फिर से एक्शन फिल्मों का दौर वापस आ गया है। इसलिए आज के टॉप सितारे एक्शन फिल्मों में ज्यादा नजर आ रहे हैं। पिछले साल की सुपर हिट फिल्म राउडी राठौर..की कामयाबी के बाद मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली ने फिर से अपनी फिल्म के लिए अक्षय कुमार को साइन किया है।
खबर हैं कि भंसाली एक बार फिर से तेलगू फिल्म की रीमेक बना रहे हैं जिसके लिेए उन्होंने अक्षय कुमार को साइन किया है।
कहा जा रहा है कि तेलगू की हिट फिल्म 'रमन्ना' का हिंदी रीमेक बनने जा रहा हैं। जिसे हिंदी में नाम दिया गया है 'गब्बर'। इस फिल्म में लीड रोल के लिए अक्षय कुमार को साइन किया गया है।इस फिल्म को संजय लीला भंसाली, असल फिल्म 'रमन्ना' के निर्देशक कृष और शबीना खान मिल कर निर्देशित करेंगे। शबीना खान ने भंसाली और अक्षय के साथ 'राउडी राठौड़' में भी काम किया था। फिल्म ने पिछले साल सौ करोड़ की कमाई की थी।
देखते हैं कि 'गब्बर' से तीनों क्या कमाल करते हैं? वैसे अक्षय कुमार ने फिल्म के लिए खासी तैयारियां शुरू कर दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
