अक्षय कुमार एक बाहुबली DHAMAKA करने जा रहे हैं....एलर्ट पर रहिए!
अक्षय कुमार स्टारर 2.0 पर तेज़ी से काम चल रहा है। ये भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। फिल्म बहुत ही बड़े बजट पर बनाई जा रही है और अक्षय कुमार - रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस, इस फिल्म के चलते दांव पर लगा है।
अब फिल्म के बारे में बड़ी दिलचस्प खबर बाहर आई है। माना जा रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार एक कौवा बने हैं। मतलब कि एक साइंटिस्ट जो गलत एक्सपेरिमेंट करता है और गलती से कौवा बन जाता है लेकिन ऐसा नहीं है।

सूत्रों की मानें तो फिल्म में अक्षय कुमार एक एलियन बने हैं। यानि कि फिल्म में अक्षय दूसरे ग्रह से आए इंसान है। और इसलिए फिल्म की टैगलाइन में लिखा है दुनिया केवल इंसानों के लिए नहीं है। ऐसा एक पोर्टल का दावा है। पर हम इसके बारे में थोड़ा डाउट कर रहे हैं।
क्योंकि अगर दुनिया केवल इंसानों के लिए नहीं है तो अक्षय दूसरी दुनिया के इंसान तो नहीं हो सकते। ऐसे में लोगों को ये कौवा थ्योरी ही ज़्यादा समझ में आ पा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











