OUCH.. कहानी, लोकेशन, रिलीज सब FINAL.. लेकिन अक्षय कुमार ने किया REJECT
उमंग कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फाइव' उस दिन से ही चर्चा में है, जब से यह बात सामने आई कि फिल्म में अक्षय कुमार फाइनल हैं। यहां तक की फिल्म की रिलीज डेट भी 26 जनवरी 2018 घोषित कर दी गई। और फिल्म का लोकेशन भी फाइनल था।
लेकिन बता दें, ताजा खबरों के अनुसार, अक्षय कुमार ने फिल्म को छोड़ दिया है। जी हां, अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी की फिल्म के लिए इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है, इस फिल्म में परेश रावल भी होंगे।
अक्षय कुमार हैं PROFIT किंग.. कम बजट.. बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में

यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-
टॉयलेट - एक प्रेम कथा
नीरज पांडे और अक्षय कुमार की फिल्म, टॉयलेट - एक प्रेम कथा। फिल्म एक व्यंग्य होगा और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।
क्रैक
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'क्रैक' साल 2017 के अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड एक्टर होंगे।
जॉली एलएलबी 2
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 फरवरी 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।
2.0
अक्षय कुमार ने रजनीकांत स्टारर रोबोट 2 के लिए नमस्ते इंग्लैंड को पोस्टपोंड कर दिया है। रजनीकांत की इस फिल्म के विलेन अक्षय कुमार हैं और इस फिल्म के लिए अब उनके फैन्स को हीरो अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।
नमस्ते इंग्लैंड
विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी तैयारी भी अगले साल से शुरु कर दी जाएगी। थेरी की हिंदी रीमेक विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
हाउसफुल 4
साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है.. हाउसफुल 4 के साथ। फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है।
थेरी की हिंदी रीमेक
विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications


















