ब्लॉगिंग में छींटाकशी से अक्षय आहत

उन्होंने इस प्रवृति की निंदा करते हुए कहा है कि यह मानसिकता उन स्कूली लड़कियों जैसी है जो एक-दूसरे पर छींटाकशी करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी वरिष्ठ कलाकार को ऐसा करना कतई शोभा नहीं देता।
खिलाड़ी नंबर 1 अक्कि यानी अक्षय कुमार के अनुसार ब्लॉगिंग के ज़रिए एक दुसरे पर कीचड़ उछालना बॉलीवुड के लोगों की शान में बट्टा लगाता है। खास तौर से बडी उम्र के पुरूषों की इस हरकत को उन्होंने स्कूल में पढनेवाली लडकियों की हरकतों का नाम दिया है, जो अपना पूरा दिन एक दुसरे की बुराई करने में बिताती हैं।
सिर्फ यही नहीं मीडिया से भी उन्हें इस बात की नाराज़गी है कि वह कलाकारों के पीछे हमेशा हाथ-धोकर पडे़ रहते हैं। उनका यह कहना है कि आखिर कलाकार भी इंसान है कोई मसीहा नहीं, जिससे कोई गलती ना हो। इसलिए मीडिया को भी उसके साथ आम इनसानों जैसा ही सुलूक करना चाहिए।
सफलता की बुलंदियों पर बैठे खिलाडी अक्षय अपना हर खेल काफी सोच समझकर खेलते हैं। ठीक उसी तरह उनकी सोच भी काफी सोची-समझी होती है। मगर अक्षय ना मीडिया तुम्हारी तरह सोचता है और ना ही दुसरे कलाकार...


Click it and Unblock the Notifications