अक्षय कुमार के सामने आगे से कटी ड्रेस में टांग निकाल कर नोरा ने किया ऐसा स्टेप, खिलाड़ी कुमार का हुआ हाल-बेहाल

Nora Fatehi Video: डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही अपने बिंदास डांस और बोल्ड फैशन च्वाइसेस दोनों के लिए ही काफी मशहूर हैं। आए दिन हसीना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहती हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो जाती हैं। अब एक बार फिर से नोरा फतेही का एक नया वीडियो सामने आया है जिसे फैंस बार बार प्ले करने पर मजबूर हुए जा रहे हैं। नोरा फतेही इस लेटेस्ट वीडियो में अक्षय कुमार के साथ जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं।
अक्षय कुमार ने इस वीडियो को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में अक्षय कुमार नोरा फतेही के साथ कुड़िए नी तेरे गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि यह गाना एक ब्रिज के नीचे फिल्माया गया है। इसमें अक्षय कुमार ने ऑल ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं, नोरा फतेही ने ग्रीन कलर की स्टाइलिश ड्रेस पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं और वह गाने पर कातिलाना अदाओं में डांस करती हुई नजर आ रही है।
अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'यहां देखिए नोरा फतेही किस प्रकार किसी भी वाइब्स को फायर बना सकती है। कुड़िए नी तेरी वाइब क्या है?' अक्षय कुमार दरअसल इस गाने के माध्यम से अपनी आगामी फिल्म सेल्फी का प्रमोशन कर रहे हैं। इस गाने को 1 घंटे में साढ़े 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, गाने पर 6000 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं।
कई लोगों ने अक्षय कुमार और नोरा फतेही के डांस को काफी पसंद किया है। हालांकि, कई लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक ने लिखा है, 'पुराना अक्षय दिखा मुझे इसमें।' एक ने लिखा है, 'अक्षय सर की एक्टिंग कॉमेडी किंग।' एक ने लिखा है, 'अक्षय आज भी आप को टक्कर देते हो एनर्जी में।' एक ने लिखा है, 'क्या बात है नोरा और अक्षय दोनों एक साथ फिर तो आग लग जाएगी।'


Click it and Unblock the Notifications