SIIMA: अक्षय कुमार का साउथ अवार्ड्स डेब्यू - अनुराग कश्यप , नाना पाटेकर से टक्कर
अक्षय कुमार ने पिछले साल रजनीकांत की 2.0 के साथ साउथ की इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। अब अक्षय कुमार को उनके इस किरदार के लिए SIIMA में बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल के अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस रोल के लिए अक्षय कुमार ने काफी मेहनत की थी और घंटों के मेकअप की मेहनत के बाद वो अपने लुक में आ पाते थे।
जहां अक्षय इस फिल्म के लिए नॉमिनेट किए गए हैं वहीं इस कैटेगरी में उन्हें टक्कर देने के लिए साउथ के स्टार्स तो हैं ही बल्कि दो हिंदी फिल्मों के सितारे भी हैं। जहां इस कैटेगरी में अनुराग कश्यप को इमाईका नोडिगल के लिए नॉमिनेट किया गया है वहीं नाना पाटेकर को काला के लिए नॉमिनेट किया गया है।

हर साल की तरह इस साल भी SIIMA यानि कि साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स, दोहा, कतर में आयोजित किया जाएगा। मेन इवें' 15 - 16 अगस्त को होगा। दिलचस्प है कि इसी दिन अक्षय कुमार की मिशन मंगल भी रिलीज़ हो रही है। यानि कि एक तरफ फिल्म रिलीज़ होगी और दूसरी तरफ अक्षय को अवार्ड मिल सकता है।
2.0, 450 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म है जिसने भारत में और विदेशों में अच्छी खासी कमाई की। फिल्म रजनीकांत की ही फिल्म रोबोट का सीक्वल है। दोनों ही फिल्मों को शंकर ने डायरेक्ट किया है। अब ये तो रही निगेटिव किरदार की बात लेकिन अक्षय कुमार हर फ्लेवर में सुपरहिट ही रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











