अक्षय कुमार और RAIN रोमांस.. देखिए फिल्म 'एयरलिफ्ट' के सेट की PICS
[बॉलीवुड न्यूज] अक्षय कुमार और निमरत कौर की फिल्म एयरलिफ्ट की शूटिंग खत्म हो चुकी है। निमरत कौर ने ट्विटर के जरीए फैंस को यह खबर दी है। राजा कृष्णा मेनन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एयरलिफ्ट' 1990 के गल्फ वॉर पर आधारित है।
फिल्म के ट्रेलर से तो हमें लगा था कि फिल्म काफी गंभीर और मार धाड़ से भरपूर होगी। लेकिन हाल ही में फिल्म के सेट से जो तस्वीरें बाहर आईं हैं उसे देखकर हमारा विचार बदल चुका है। जी हां, यह तस्वीरें एक खास गाने की है, जिसका टाइटल है 'सोच..'
ALERT: अक्षय कुमार के फैंस हो जाएं तैयार.. होने वाला है धमाका!
यहां अक्षय कुमार और निमरत बारिश में भीगते रोमांस कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी काफी बेहतरीन लग रही है। बता दें, यह स्पेशल गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। आपको खास आश्चर्य निमरत कौर को देखकर लगेगा, एक्ट्रेस काफी सेक्सी दिख रही हैं। लंचबॉक्स के बाद इन्हें इस अवतार में देखना दिलचस्प है।
बहरहाल, हमें बता है आपको इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं। वे एक ऐसे कारोबारी का किरदार निभा रहे हैं जो कुवैत में रहते हैं।
यहां जानें क्या है अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट'-


Click it and Unblock the Notifications














