अक्षय कुमार की अगली फिल्म, नाम भी तय.. ब्लॉकबस्टर होना फाइनल है!
अक्षय कुमार ने सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों में काम किया है और इसके लिए उन्हें सराहना भी मिली है। ऐसे में सुपरस्टार ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह अगली फिल्म देश के किसानों की समस्या पर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उस किस्म का आदमी नहीं हूं जो समस्याओं की बात करूं, मैं उनमें से हूं जो समाधान के बारे में सोचता हूं। टॉयलेट एक प्रेम कथा और पैडमैन में भी हमने समाधान के बारे में बात की थी।
अक्षय कुमार ने कहा कि ऐसी फिल्म बनाना बहुत मुश्किल है, जो किसानों की तकलीफों का समाधान करते हुए मनोरंजन भी करे। मुझे किसानों पर एक फिल्म बनानी है और मुझे इसके लिए बहुत प्यारा टाइटल भी मिल गया है। फिल्म का टाइटल होगा 'लखपती किसान।'

अक्षय कुमार ने कहा कि टॉयलेट और पैडमैन के बाद मुझे कई ऐसी फिल्मों के ऑफर मिले जो सामाजिक मुद्दों पर थे। लेकिन सभी फिल्में समस्याओं की बात करती है। जबकि आज हमें समाधान की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों पर फिल्म बनाने के लिए वह कई लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं।
साथ ही एक्टर ने कहा कि यदि उन्हें दहेज प्रथा की समस्या को सुलझाने से जुड़ी कोई अच्छी कहानी मिल जाए तो वह इस विषय पर भी फिल्म बनाना चाहेंगे।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-
फिलहाल 2018-2019 तक अक्षय कुमार पूरी तरह से बुक हैं। बैक टू बैक उनकी अलग अलग तरह की फिल्में दर्शकों के सामने होंगी। कोई शक नहीं अक्षय बॉक्स ऑफिस पर भी राज़ करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications