सूर्यवंशी के बाद अक्षय कुमार करेंगे सबसे बड़ी एक्शन फिल्म, तगड़ी रिपोर्ट आयी सामने !
अक्षय कुमार की इस साल बैक टू बैक कई बहुप्रतिक्षित फिल्में रिलीज हुईं। केसरी, मिशन मंगल और दिवाली पर रिलीज हुई हाउसफुल 4 ने तगड़ी कमाई की है। एक बार फिर से अक्षय कुमार बॅालीवुड के सबसे कमाऊ सुपरस्टार साबित हुए हैं।
वहीं आने वाले साल में भी अक्षय कुमार के पास कई दिलचस्प कहानी और फिल्में हैं। जो कि अभी से अपने कंटेंट और किरदार के कारण चर्चा में बनी हुई हैं।

वहीं इस बीच ये खबर आ रही है कि देशभक्ति और कॅामेडी के बाद अब अक्षय कुमार की दिलचस्पी अपने सबसे पंसदीदा विषय में हो रही है। हम बात कर रहे हैं एक्शन की। एक्शन सुपरस्टार के नाम से लोकप्रिय अक्षय कुमार जल्द पर्दे पर दमदार एक्शन करते नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications