अक्षय कुमार ने रिलीज किया ये पोस्टर, कुलभूषण खरबंदा के साथ नया प्रोजेक्ट
अभिनेता अक्षय कुमार की बात करें वो काफी समय से कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसको देखकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे। एक नया पोस्टर अक्षय कुमार ने पोस्ट किया है जिसमें उनके साथ कुलभूषण खरबंदा नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर एक टाइटल भी लिखा है कि.. 'पापा चले हरिद्वार, बेटा बांटे पगार' अगर आप सोच रहे हैं ये किसी फिल्म का टाइटल है तो आप गलत सोच रहे हैं।
दरअसल अक्षय कुमार मेड इन इंडिया एप का विज्ञापन कर रहे हैं। इसके अलावा इसमें लिखा है कि ये.. 'अ फादर-सन सक्सेस स्टोरी मेड इन इंडिया' और नीचे लिखा है.. पापा चले हरिद्वार, बेटा बांटे पगार लिखा है।

इसके साथ सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक पोस्ट लिखा है कि.. 'देश में जिस तरह से व्यापार होता है, वो अब बदलने वाला है। अब बिज़नेस होगा स्मार्ट। आपकी स्क्रींस पर कल 11.30 बजे आ रहा है।'
अब ये विज्ञापन किस चीज का इसका खुलासा कल यानि 3 दिसंबर को होगा। अक्षय कुमार ने जैसे इस पोस्टर को रिलीज किया ये तेजी से चर्चा में है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अक्षय कुमार फिल्म सूर्यवंशी, पृथ्वीराज और बेलबॉटम को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इसके अलावा कुछ समय पहले फिल्म रामसेतु का भी ऐलान किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications